Home Breaking News Top News राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि आज, राजघाट जाकर पीएम मोदी ने दी श्रद्धाजंलि
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि आज, राजघाट जाकर पीएम मोदी ने दी श्रद्धाजंलि

Share
Share

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि को आज देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अंहिसा का संदेश देने वाले बापू को राष्ट्र नमन कर रहा है। बापू के समाधि स्थल राजघाट पर आयोजित प्रार्थना सभा में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

दो अक्टूबर 1869  को गुजरात के पोरबंदर में जन्में गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर अंग्रेजो को भारत छोडने के लिए मजबूर कर दिया था। बापू के कारण ही हम सब आज आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। गांधी जी ने अपना जीवन सत्य की व्यापक खोज में समर्पित कर दिया। गांधी जी के असाधारण व्यक्तित्व और साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया।

30 जनवरी 1948 का दिन इतिहास के सबसे दुखद पन्नों में शुमार हो गया। इस दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। गोडसे ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी, और साबरमती का संत ‘हे राम’ कहकर दुनिया से विदा हो गया। आइंस्टीन ने महात्मा गांधी के बारे में एक बार कहा था-‘आने वाली नस्लें शायद ही यकीन करें, कि हाड़-मांस से बना हुआ कोई ऐसा व्यक्ति भी इस धरती पर चलता-फिरता था।

बापू भले ही आज हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन वो हर देशवासी के मन में बसे है। बापू के विचार दुनिया में आज भी जिंदा हैं। गांधी जी का स्वच्छता का मंत्र तो जन जन तक पहुंच चुका है। उनके सत्य और अहिंसा के संदेश वर्तमान दौर में बेहद प्रासंगिक हैं। आज भी देश-दुनिया में वंचितों, शोषितों को जब अपने अधिकारों की जंग लड़नी होती है, तो वे गांधी जी के बताये रास्ते पर चलकर अपना हक हासिल करते हैं।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देश में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह उन आदर्शों को याद करने का दिन है जब मां भारती के इस महान सपूत ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लिए अपना बलिदान दिया। बापू के आदर्श हमें एक समृद्ध और करुणामय समाज का निर्माण करने में सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...