Home Breaking News Top News रैश ड्राइविंग का विरोध करने पर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत
Top Newsदिल्ली

रैश ड्राइविंग का विरोध करने पर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

Share
Share

दिल्ली। द्वारका के बिंदापुर इलाके में लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहे युवक का कथित तौर पर विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और उसके भाई को घायल कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है, जब सूरज प्रकाश सिंह और उसका भाई चंदर नजदीक के बाजार से मछली खरीदने गए थे। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहे एक युवक का विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और इसके बाद आरोपी ने अपनी साथियों को बुला लिया तथा दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि घटना के सिलसिले में बिंदापुर थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...