Home Breaking News Top News केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक है ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन
Top Newsअंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय न्यूज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक है ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन

Share
Share

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत पर सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश आज एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रहा है।  अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत ने एक अहम पड़ाव पार किया है। विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान  भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है।

“> केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है,  जिसने मानवता के खिलाफ आए सबसे बड़े संकट को समाप्त करने की दिशा में विजय पाई है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से हर भारतीय गौरवान्वित है और यह विश्वपटल पर एक नये आत्मनिर्भर भारत का उदय है।

“>

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाला यह ‘नया भारत’ आपदाओं को अवसर में और चुनौतियों को उपलब्धियों में बदलने वाला भारत है।  यह ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...