Home राज्य कुड़मी समुदाय को एकजुट होने से रोक रहीं हैं सरकार : देवेंद्र नाथ महतो
राज्यझारखण्डराजनीति

कुड़मी समुदाय को एकजुट होने से रोक रहीं हैं सरकार : देवेंद्र नाथ महतो

Share
Government is preventing Kudmi community from uniting: Devendra Nath Mahato
Share

प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ जनसभा संपन्न।

रांची । कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। सामाजिक वेश-भूषा एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ लोग गाते-बजाते हुए सभा स्थल तक पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कुड़मी समुदाय से जुड़े सभी 18 संगठनों के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभा में समाज के सभी वर्ग युवा, बुजुर्ग, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। साथ ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और सरकार के प्रति नाराजगी भी स्पष्ट रूप से सामने आई।
इस आंदोलन को समर्थन देने ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो अपने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा में शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जान – बूझ कर कुड़मी समुदाय को संगठित होने से रोकने का प्रयास कर रही है। कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने तथा कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग वर्षों से चली आ रही है,जिस पर सरकार गंभीर नहीं है। इस सरकार को विचार कर सकारात्मक पहल करनी चाहिए।
धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस जनसभा में शीतल ओहदार, नागेंद्र महतो, लम्बोदर महतो, जयमुनी महतो, शखीचंद महतो, राजेंद्र महतो, रामपदो महतो, रणधीर चौधरी, अमरनाथ चौधरी, अमित महतो, जोशोदा देवी, सुषमा देवी, पार्वती देवी, ओमप्रकाश महतो, सोनालाल महतो, राजकिशोर महतो, हरिकृष्ण महतो, रंजीत महतो सहित हजारों की संख्या में सामाजिक अगुवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...