Home Breaking News Top News केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- तीन पहियों वाली ऑटोरिक्शा है उद्धव सरकार, हर मोर्चे पर हो रही विफल  
Top Newsमहाराष्ट्रराष्ट्रीय न्यूज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- तीन पहियों वाली ऑटोरिक्शा है उद्धव सरकार, हर मोर्चे पर हो रही विफल  

Share
Share

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को  महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली में एक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी सरकार पर निशाना साधा।

गृह मंत्रीन ने कहा कि यह ‘‘तीन-पहिया वाली ऑटोरिक्शा की सरकार’’ सभी मोर्चों पर विफल रही है। राज्य में अभी शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन वाली महा विकास अघाडी सरकार है।  यह लोगों के जनादेश को धोखा देकर बनाया गया एक अपवित्र गठबंधन है, जबकि जनादेश देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना (गठबंधन) सरकार के लिए था।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कोरोना महामारी से प्रभावी ढंग से निपटा है, जिसे दुनिया एक “मॉडल” के रूप में मान रही है। अमित शाह ने कहा कि हर किसी को संदेह था कि एक बड़ी आबादी और कमजोर स्वास्थ्य ढांचे वाला देश महामारी से कैसे निपटेगा, लेकिन सही समय पर प्रभावी कदम उठाए गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...