Home Breaking News Top News केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान ने जेपी नड्डा को दी किसान आंदोलन की रिपोर्ट, कहा- बीजेपी के लिए अच्छे संकेत नहीं
Top Newsदिल्ली

केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान ने जेपी नड्डा को दी किसान आंदोलन की रिपोर्ट, कहा- बीजेपी के लिए अच्छे संकेत नहीं

Share
Share

नई दिल्ली। कई महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। किसानों का ये आंदोलन भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं साबित हो रहे हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग तीन महीने से चल रहे आंदोलन पर रिपोर्ट दी है।

संजीव बलियान ने कहा कि किसान आंदोलन बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकता है। पिछले सप्ताह जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश की चालीस जाट बहुल सीटों से आने वाले सांसदों विधायकों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में तय किया गया था कि सांसद आम जनता के बीच जाकर कृषि कानूनों के बारे में बताएं कि किस तरह से ये कानून किसानों के लिए फायदेमंद हैं। उन्हें ये भी बताएं कि ये आंदोलन नरेंद्र मोदी सरकार को बदनाम करने की मंशा से विपक्षी दलों की ओर से चलाया जा रहा है।

माना ये भी जा रहा है कि किसान आंदोलन को लेकर जो फीडबैक मिला है, वह बीजेपी के लिए अच्छा नहीं है। अगर किसान आंदोलन लंबा चलेगा तो 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का जाट वोट बैंक खिसक सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

“जॉब छोड़कर गुजारा भत्ता से बचना” अब आम चाल? दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त संदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कई पढ़े-लिखे पति स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेकर...

शराब नीति केस में ED पर टिप्पणी हटाने की मांग: केजरीवाल–सिसोदिया को हाईकोर्ट ने और वक्त क्यों दिया?

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी केस में ट्रायल कोर्ट के फैसले से...

घर बैठे देखें वेब सीरीज और फिल्में,लाइव टीवी चैनल्स भी।

नई दिल्ली । घर बैठे स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर वेब सीरीज,फिल्में...