Home बिहार विभागीय सचिव प्रणव कुमार बिहार के चार्ली चैप्लिन राजन कुमार की अद्भुत प्रतिभा से हुए प्रभावित,दिया विशेष उपहार।
बिहारराज्य

विभागीय सचिव प्रणव कुमार बिहार के चार्ली चैप्लिन राजन कुमार की अद्भुत प्रतिभा से हुए प्रभावित,दिया विशेष उपहार।

Share
Departmental Secretary Pranav Kumar was impressed by the amazing talent of Bihar's Charlie Chaplin Rajan Kumar and gave a special gift.
Share

पटना । मॉरीशस के दौरे से लौटने के बाद बिहार दिवस 2026 आयोजन के अंतिम दिन गांधी मैदान स्थित कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के पवेलियन का भ्रमण करते हुए विभागीय सचिव प्रणव कुमार चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार से मिलें।वह उनकी अद्भुत प्रतिभा से काफी प्रभावित हुए।उन्होंने चार्ली चैप्लिन के लाइव शो का अवलोकन कर कलाकार अभिनेता राजन कुमार से संवाद किया और बिहार बाईस्कोप पुस्तक भेंट की। प्रणव कुमार ने बिहार के चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार की प्रशंसा की और बिना कुछ बोले लोगों को हँसाने की उनकी कला को बेमिसाल बताया।राजन कुमार ने चार्ली चैप्लिन द्वितीय का 5375वां लाइव शो पूर्ण किया।एक कलाकार अपने आप में एक जादूगर होता है, उसके अभिनय कला का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता हैं जो उन्होंने बिहार दिवस के आयोजन में साबित कर दिया।लगातार तीन दिनों तक उन्होंने चार्ली चैप्लिन के रूप में अतिथियों का भरपूर मनोरंजन किया।

लोगों ने बिहार के चार्ली चैप्लिन राजन कुमार से मिलकर फोटो खिंचवाई और उनके लाईव शो का आनंद लिया।बिहार के अंतरराष्ट्रीय अभिनेता हीरो राजन कुमार पिछले 25 साल से चार्ली चैप्लिन के किरदार को जी रहे हैं।

मुंगेर निवासी हीरो राजन कुमार ने अपनी प्रतिभा और लगन से देश – दुनिया भर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।चार्ली चैपलिन के अवतार में राजन कुमार ने अपनी कला से हर उम्र के दर्शकों को सराबोर किया है। उनकी अदाकारी में वह शक्ति है,जो बिना संवाद के भी लोगों को हंसाने की ताकत रखती है। इस कार्यक्रम में उन्होंने बिहार में फिल्म और कला के क्षेत्र को भी प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...