Home Breaking News Top News सूरतगढ़ पहुंचा अमेरिकी सैन्य दल, सोमवार से शुरू होगा भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

सूरतगढ़ पहुंचा अमेरिकी सैन्य दल, सोमवार से शुरू होगा भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास

Share
Share

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-20’ की सोमवार से राजस्थान के सूरतगढ़ में शुरुआत होगी। इसके लिए अमेरिकी सैन्य दल शनिवार को सूरतगढ़ के अभ्यास क्षेत्र महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचा। यहां पहुंचने पर भारतीय सेना ने अमेरिकी सेना के दल का सैन्य शिष्टाचार के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों के कंटिनजेन्ट कमांडरों और सैनिकों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

साल 2004 में शुरू हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय अभ्यासों की श्रृंखला में एक्सरसाइज ‘युद्ध अभ्यास-20’  सोलहवां संस्करण है। संयुक्त अभ्यास का पिछला संस्करण सिऐटल, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया गया था। यह द्विपक्षीय युद्धाभ्यास संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत रेगिस्तानी इलाके की पृष्ठभूमि में काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन पर ध्यान केंद्रित करेगा।

अभ्यास के दौरान प्रतिभागी संयुक्त योजना, संचालन, संयुक्त सामरिक अभ्यासों से मिशन में संलग्न होंगे और क्षेत्र कमांडरों और सैनिकों के पेशेवर मामलों में एक-दूसरे के साथ बातचीत कर इस अभ्यास को सफल बनाएंगे। इस अभ्यास में भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के बीच द्विपक्षीय सेना को बढ़ावा देने, अंतर संबंधों को बढ़ाने, सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों का आदान-प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

यह युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच चल रहे सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग प्रयासों में से एक है। यह संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग में एक और कदम है, जो भारत-अमेरिका संबंधों में लगातार हो रही वृद्धि को दर्शाता है। संयुक्त द्विपक्षीय अभ्यास इस बात का संकेत है कि भारत और अमेरिका दोनों आतंकवाद के खतरे को समझते हैं और उसी का मुकाबला करने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...