Home Breaking News Top News होली पर मौसम साफ रहने की संभावना, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

होली पर मौसम साफ रहने की संभावना, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Share
Share

नई दिल्ली। मौसम में बदलाव जारी है। आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी भागों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। हालांकि यह गतिविधियां आज रात तक ही संभव हैं। उसके बाद 25 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा। स्काईमेट वेदर के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, बिहार के कुछ भागों, पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में 25 मार्च के बाद मौसम साफ हो जाएगा। वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में, केरल के कुछ हिस्सों में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश जारी रहने की उम्मीद है। 25 मार्च से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पर मध्यम से तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के प्रभाव से सुबह के तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है जबकि मौसम साफ होने के कारण दिन में पारा ऊपर चढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटे में राजस्थान के नदबई, भरतपुर के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

होली पर मौसम साफ रहने की संभावना

होली की पूर्व संध्या से लेकर यानि 28 मार्च की संध्या को होलिका दहन के समय से रंगोत्सव के दिन अर्थात 29 मार्च तक उर्पयुक्त राज्यों को छोड़कर देश के बाकी सभी शहरों में होली में बारिश जैसी कोई बाधा मौसम नहीं डालेगा। मौसम के कई दिनों तक शुष्क रहने की संभावना के बीच होली से देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...