Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : नक्सलियों ने अगवा किए गए CRPF जवान राकेश्वर सिंह को छोड़ा
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : नक्सलियों ने अगवा किए गए CRPF जवान राकेश्वर सिंह को छोड़ा

Share
Share

नई दिल्ली। सीआरपीएफ के बंधक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों ने अपने चंगुल से आजाद कर दिया है,  वो तरेम्म थाने पहुंच चुके  हैं। उन्हें रायपुर लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया है। वहीं, अभी यह साफ नहीं है कि नक्सलियों ने किसी तरह की डील या दबाव बढ़ने के बाद राकेश्वर सिंह को छोड़ा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ की बटालियन पर हुए नक्सली हमले में जहां 23 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, नक्सलियों ने एक कोबरा जवान राकेश्वर सिंह को अपने कब्जे में ले लिया था।

राकेश्वर सिंह की सलामती के लिए पूरा देश दुआ मांग रहा था। इसको लेकर नक्सलियों ने पहले राकेश्वर सिंह की सलामती की बात कही थी। उनकी तरफ से कोबरा जवान की तस्वीर जारी की गई थी। जबकि राकेश्वर सिंह का परिवार सरकार से इस बात की मांग कर रहा था कि उनकी सही सलामत वापसी के लिए सरकार की तरफ से प्रयास किया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले बीजापुर IED धमाके: 11 जवानों की जान पर बनी!

बीजापुर के करेगुट्टा पहाड़ियों में नक्सली IED ब्लास्ट से 11 जवान घायल।...

नया साल, नई खुशखबरी: छत्तीसगढ़ DA 58% हुआ, पेंशन और सैलरी में कितना बढ़ेगा आपका पैसा?

छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने राज्य के 3.9 लाख सरकारी कर्मचारियों...