Home क्राईम खूनी नशा : एक रात,एक गुस्सा और खत्म हो गया एक रिश्ता।
क्राईमउत्तर प्रदेशराज्य

खूनी नशा : एक रात,एक गुस्सा और खत्म हो गया एक रिश्ता।

Share
Bloody intoxication: One night, one anger and a relationship ended.
Share

कानपुर देहात । डेरापुर थाना क्षेत्र का उरसान गांव का एक साधारण सा घर अचानक चीखों और खामोशी का गवाह बन गया। घरेलू विवाद की आग में इस बार ऐसा तूफान उठा कि एक पत्नी की जान चली गई और पति सलाखों के पीछे पहुंच गया।
मिथिलेश कश्यप जिसने करीब 9 साल पहले रजत कश्यप के साथ नए जीवन की शुरुआत की थी। लेकिन यह रिश्ता धीरे-धीरे तनाव और झगड़ों में उलझता चला गया। गांव वालों के मुताबिक, रजत को शराब की लत थी। हर रोज़ नशे में घर लौटना और फिर छोटी-छोटी बातों पर विवाद करना, इस घर की रोज़मर्रा की कहानी बन चुकी थी।
बुधवार की रात वही कहानी,लेकिन अंजाम अलग।
रजत एक बार फिर शराब के नशे में घर पहुंचा। बातों-बातों में विवाद बढ़ा, आवाज़ें तेज़ हुईं और फिर गुस्से ने इंसानियत को पीछे छोड़ दिया। अचानक रजत ने पास रखा लकड़ी छीलने वाला वसूला उठाया और मिथिलेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म हो चुका था।मिथिलेश ज़मीन पर लहूलुहान पड़ी थी और उसकी सांसें थम चुकी थीं। घर की दीवारें खामोश थीं, लेकिन उस खामोशी में एक भयावह सच्चाई छिपी थी।

गुरुवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली।डेरापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच शुरू हुई और आरोपी पति रजत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना में इस्तेमाल वसूला भी बरामद कर लिया गया है।

रिपोर्ट – विवेक द्विवेदी (कानपुर देहात,उत्तरप्रदेश)

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पहली ही पोस्टिंग में एमओ नंदन कुमार 40,000 रुपए की घूस लेते हुये पकड़े गये।

साहिबगंज । ऊपरी कमाई की लालसा लगभग सभी सरकारी कर्मचारियों को होती...

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के धनबाद जिला महानगर कमिटी का गठन।

धनबाद । लुंबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी...