Home झारखण्ड सिलेंडर की कमी पर आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम।
झारखण्डराज्य

सिलेंडर की कमी पर आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम।

Share
People angry over the shortage of cylinders blocked the road.
Share

रांची : घरेलू गैस सिलेंडर की कमी को लेकर आक्रोशित लोगों ने पुंदाग रोड स्थित आनंद गैस गोदाम के बाहर सड़क जाम कर दिया।बताया जाता हैं कि लोग घंटों से लाइन में खड़े थे,जिसके बाद भड़क गए।

पिछले कुछ दिनों से शहर में घरेलू गैस की आपूर्ति प्रभावित है।घरों तक समय पर सिलेंडर की डिलिवरी नहीं हो पा रही है,जिससे लोगों को गैस गोदामों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि उन्हें गैस सिलेंडर लेने के लिए पूरे दिन इंतजार करना पड़ रहा है,इसके बावजूद भी सभी को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

जब पुंदाग रोड स्थित आनंद गैस गोदाम के सामने लोगों को गैस नहीं मिला तो लोगों में आक्रोश बढ़ गया।जिससे स्थिति बिगड़ गई।लोगों ने गुस्सा में अपने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया।
जाम के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सड़क जाम की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और लोगों को समझा – बुझा कर मामला शांत करने का प्रयास किया।पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही गैस आपूर्ति की समस्या को सुलझाया जाएगा।

जबकि, केंद्र सरकार का दावा हैं कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता हैं।वहीं रांची में लोग गैस के लिए संघर्षरत है।इस घटना ने आपूर्ति व्यवस्था पर कई प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...