Home क्राईम भ्रष्टाचार के आरोप में गोविंदपुर CI को अनिवार्य सेवानिवृत्ति।
क्राईमझारखण्डराज्य

भ्रष्टाचार के आरोप में गोविंदपुर CI को अनिवार्य सेवानिवृत्ति।

Share
Compulsory retirement of Govindpur CI on corruption charges.
Share

भ्रष्टाचार के आरोप में गोविंदपुर CI कुमार सत्यम भारद्वाज को अनिवार्य सेवानिवृत्ति।

धनबाद : राजस्व प्रशासन में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद गोविंदपुर अंचल के सीआई कुमार सत्यम भारद्वाज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ पंजी-2 में छेड़छाड़ कर मूल रैयत की जगह दूसरे का नाम जोड़ने का आरोप लगाया गया है। यह घटना 2018 में लातेहार के बालूमाथ अंचल में उनके पदस्थापन के दौरान हुई थी।

विभागीय जांच के बाद प्रशासन ने उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश दिया है। इस बीच, राजस्व कर्मचारी नेहा सिंह को उनका प्रभार सौंपा गया है।

कुमार सत्यम भारद्वाज ने विभागीय कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनके रिटायरमेंट में अब केवल छह महीने बाकी थे, लेकिन भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते यह कदम उठाया गया। प्रशासन ने इस कार्रवाई को धनबाद जिले में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को उपलब्ध कराया बेलगड़िया में आवास।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झरिया मास्टर...

उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...

9 वर्षीय मासूम बच्ची की नहर में डूबने से हुई मौत।

छतरपुर (मप्र) । छतरपुर जिला के बमीठा क्षेत्र के इमलाहा गाँव में...

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...