पलामू । प्यार में अय्याश महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी।जिसे सुसाईड का रूप देने की कोशिश भी की।वारदात पलामू जिले की है।इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया हैं।
पत्नी के इस अपराध में उसका प्रेमी भी शामिल हैं।इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।यह घटना नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव की है, जहां 15 मार्च को पंकज यादव का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।प्रारंभिक तौर पर उसकी पत्नी पिंकी देवी उर्फ मधु ने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी किया।
वारदात के बाद से पुलिस को था शक।
घटना की जांच के शुरुआत से पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा था और परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई।जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।जांच आगे बढ़ने पर खुलासा हुआ कि आरोपी पत्नी ने पहले अपने पति को खाने में जहर मिलाकर खिलाया। जब वह अचेत अवस्था में पहुंच गया, तब उसके साथ बर्बरता की गई और गंभीर रूप से हमला किया गया।जिसके बाद किसी को संदेह न हो इसके लिए पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
जांच में पता चला कि पिंकी देवी का अपने मायके में रहने के दौरान एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। वह ज्यादातर समय मायके में ही रहती थी, जबकि उसका पति पंकज यादव मजदूरी करता था और काम के सिलसिले में साल में एक-दो बार ही घर आता था।दोनों की शादी वर्ष 2024 में हुई थी और उनका एक साल का बच्चा भी है।इसके बावजूद आरोपी पत्नी ने प्रेमी के प्रभाव में आकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने वारदात को दिया अंजाम
थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के उकसाने पर ही पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में प्रेमी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।ग्रामीणों के बीच इस क्रूर वारदात को लेकर आक्रोश है।पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी और भी खुलासे हो सकते हैं।
Leave a comment