Home क्राईम ऑपरेशन “NARCOS” के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

ऑपरेशन “NARCOS” के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

Share
Under operation “NARCOS”, 16.9 kg ganja recovered at Hatia station, one smuggler arrested.
Share

राँची (झारखंड) । रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन NARCOS” के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में RPF पोस्ट हटिया के अधिकारी एवं स्टाफ तथा CIB रांची की टीम द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। यह अभियान PC/RPF/हटिया के पर्यवेक्षण में प्रारंभ किया गया। चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 02, फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग के साथ बैठा हुआ पाया गया। संदेह होने पर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विशाल पुरकायत, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता स्व. निर्मल पुरकायत, निवासी महराटोली, रेलवे क्वार्टर के पीछे, थाना जगन्नाथपुर, जिला रांची बताया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसके ट्रॉली बैग में प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा रखा हुआ है। सूचना पर ASC/RPF/रांची मौके पर पहुंचे तथा उनके निर्देशानुसार विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक नीले रंग के ट्रॉली बैग से 01 पैकेट तथा काले रंग के ट्रॉली बैग से 02 पैकेट गांजा बरामद किया गया। कुल 03 पैकेटों की DD किट से जांच की गई, जिसमें मादक पदार्थ गांजा पाया गया। तत्पश्चात सभी पैकेटों का वजन किया गया, जो कुल 16.900 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹8,45,000/- आंकी गई। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा। आरोपी ने यह भी बताया कि वह 04 अप्रैल को धुर्वा निवासी समेथी नामक व्यक्ति के निर्देश पर बस से रांची से अंगुल गया था, जहां दो दिन रुकने के बाद 07 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे दो ट्रॉली बैग सौंपे। इसके बाद वह ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस से सामान्य श्रेणी में यात्रा कर हटिया पहुंचा, जहां RPF द्वारा पकड़ा गया।सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को जब्त गांजा के साथ GRPS/हटिया को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में GRPS/हटिया द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं स्टाफ :-

LSI रीता कुमारी,कांस्टेबल अमरेश कुमार
RPF टीम रांची : ASI अनिल कुमार, स्टाफ आर. के. सिंह

CIB टीम रांची : स्टाफ अरविंद कुमार यादव

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...