Home मनोरंजन हजारीबाग के निर्देशक हेमन्त कुमार की डेब्यू हिंदी फिल्म “होगा क्या अब” बहुत जल्द होगी रिलीज।
मनोरंजन

हजारीबाग के निर्देशक हेमन्त कुमार की डेब्यू हिंदी फिल्म “होगा क्या अब” बहुत जल्द होगी रिलीज।

Share
Share

हजारीबाग/मुंबई । फिल्म निर्देशक हेमन्त कुमार की डेब्यू हिंदी फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म निर्देशक राजकुमार गुप्ता की तरह ही हजारीबाग से निकल कर हेमन्त मुंबई में बॉलीवुड फिल्मों से अपनी पहचान बनाने और एक मुकाम हासिल करने को अग्रसर हैं।बिष्णुगढ़ हजारीबाग के रहने वाले हेमन्त ने अपनी पढ़ाई लिखाई पूर्ण करने के बाद लिखने के शौक से यूट्यूब चैनल के लिए काम शुरू किये।मिलियन व्यूज मिलने पर फिल्म क्षेत्र को ही अपना करियर बनाने की ठान लिये।जिसके बाद उन्होंने म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के लिए लिखने का काम किया।विभिन्न भाषाओं खोरठा,भोजपुरी और हिंदी में लगभग 200 से भी अधिक म्यूजिक वीडियो का लेखन किया।
कोरोना काल में इनका लिखा लघु फिल्म ” भूख से गरीब मजदूर की मौत” यूट्यूब पर काफी सफल रहा।जिस पर मिलियन व्यूज मिले।भोजपुरी फिल्म घात अपघात का लेखन किया।जिसके बाद भोजपुरी फिल्म सच्चा प्यार और हेलो हसबैंड का लेखन व निर्देशन किया।खोरठा में बोका हीरो और 96 नाबाद का निर्देशन व लेखन किया।पंजाबी,मराठी,हरियाणवी,गुजराती भाषा का भी जानकार हैं और काम करने को इच्छुक हैं।
अभिनेता अनसार शेख के द्वारा निर्माता सूरज विश्वकर्मा से मुलाकात हुई और पहली हिंदी डेब्यू फिल्म ” होगा क्या अब ” में निर्देशन का मौका मिला।


पहली हिंदी फिल्म के अनुभव को लेकर हेमन्त कुमार ने बताया कि हजारीबाग से मुंबई तक के सफर में यह फिल्म यादगार रहेगी।वास मूवीज़ एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं।जिस पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं।यह एक पारिवारिक फिल्म हैं,जो मनोरंजन से भरपूर हैं।जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा भरपूर हैं।वहीं फिल्म में सस्पेंस भी हैं और अंतिम तक देखने के बाद दर्शक आश्चर्य करेंगे कि होगा क्या अब।यह फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी।
फिल्म में विकी पवार, चन्द्रशिखा श्रीवास,प्रियंका महाराज, कोमिका आंचल,संजय महानंद,पुष्पेंद्र सिंह,संगीता निषाद,अमित पटेल,श्री विश्वकर्मा,संदीप त्रिपाठी,पिंकू वर्मा,मुकेश पांडे,जेस डेज़ा,संजय राम, नैना लकड़ा,साहिल गिरी,ओविया,संजय बान, अंसार शेख,रश्मि जामदार, पारस राम चेलानी,मोहन वैरागडे,देवयानी खोरगड़े,छवि सोनवाने,खुशी यादव एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।
फिल्म के निर्माता सूरज विश्वकर्मा,को – प्रोड्यूसर सुनीता बीके, कार्यकारी निर्माता मनीष शर्मा,प्रोडक्शन मैनेजर नीलाक्षी दूर्वा,कथा – पटकथा वीरेंद्र पाटले, संवाद लेखक हेमन्त कुमार, डीओपी रौशन खड़गी एवं राजबली राज, एडिटर कृष्ण मुरारी, कोरियोग्राफर राजकुमार सेन,असिस्टेंट कोरियोग्राफर राहुल चौधरी,एक्शन डायरेक्टर जय बिष्ट व टारजन,क्रिएटिव डायरेक्टर मनीष शर्मा,सहायक निर्देशक अशोक माही,अविनाश गुप्ता गोलू एवं फिल्म पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

न्यूनतम सब्सक्रिप्शन शुल्क पर एक से अधिक डिवाइस में देखें आर्या डिजिटल ओटीटी।

आर्या डिजिटल ओटीटी का सब्सक्रिप्शन शुल्क न्यूनतम रखा गया हैं।वहीं एक से...

Mohit Suri का खुलासा: रणबीर के साथ प्रोजेक्ट पर बात हुई, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं!

Mohit Suri ने रणबीर कपूर को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने की...

Elvish Yadav  की जीत: सुप्रीम कोर्ट ने विष मामले की FIR क्वैश कर दी, फैमिली ने तोड़ा silence!

Elvish Yadav के खिलाफ सांप के विष रेव पार्टी मामले में FIR और...

Priyadarshan  ने खोला पुराने दिन: अधित्या धर को धुरंधर 2 के लिए शुभकामनाएं, थ्रोबैक पिक शेयर!

Priyadarshan ने अधित्या धर के लिए नॉस्टैल्जिक फोटो शेयर कर धुरंधर 2...