Home मनोरंजन फिल्म पत्रकार व गीतकार गाजी मोइन राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित,हीरो राजन कुमार बधाई देने मुम्बई पहुँचे।
मनोरंजन

फिल्म पत्रकार व गीतकार गाजी मोइन राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित,हीरो राजन कुमार बधाई देने मुम्बई पहुँचे।

Share
Share

मुम्बई । हीरो राजन कुमार ने अपने मित्र गाजी मोइन को राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026 मिलने पर बधाई दी। मुम्बई मे हुए भव्य कार्यक्रम में अपनी आँखों से उन्होंने अपने दोस्त गाजी मोइन को सेलेब्रिटीज के हाथो सम्मानित होते हुए देखा।जिनमें कॉमेडियन सुनील पाल,एक्टर अली खान, उदित नारायण की पत्नी सिंगर दीपा नारायण झा, डॉ अजय सहाय, आदित्य सिंघानिया, अमिताभ बच्चन के मेकअप मैन दीपक सावंत, लेखक दीपक देसाई, एक्टर रमेश गोयल, एसीपी संजय पाटिल, गायिका रेखा राव सहित कई हस्तियां शामिल हुई।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले गाजी मोइन दो दशकों से फिल्म पत्रकार, लेखक और गीतकार के रूप में फिल्म जगत में कार्य कर रहे हैं। आईपीआरएस के सदस्य गाजी मोइन फिल्म इंडस्ट्री में पीआरओ के तौर पर भी काम करते हैं। पिछले दस वर्षों से वह राजन कुमार के साथ भी जुड़े हुए हैं।ऐसे मे दिल्ली मे गणतंत्र दिवस समारोह के बाद राजन कुमार सीधे मुम्बई पहुंचे और गाजी मोइन को इस सम्मान के लिए मुबारकबाद पेश की।

इस अवसर पर एक्टर राजन कुमार अभिनेता अली खान, गायिका रेखा राव सहित कई हस्तियों से मिले। अली खान ने तो राजन कुमार की आंखें देखकर कहा कि आपकी आंखें मुझे जॉनी लिवर की आँखों की याद दिलाती हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...