Home झारखण्ड एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की होगी नियुक्ति।
झारखण्डराज्य

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

Share
Special base camps for disabled people will be organized in the blocks from April 10.
Share

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा- उपायुक्त

उपायुक्त ने अभ्यार्थियों को जालसाजी या फर्जीवाड़े की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन को सूचित करने हेतु किया अपील।

किसी भी प्रकार के जालसाजी वाले फोन कॉल आने पर स्क्रीनशॉट लेकर नंबर सहित 112 अथवा 0326-2311807 पर सूचित करें।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा पदों पर कुल 141 लोगों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाना है, ताकि आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने अभ्यार्थियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के जालसाजी या फर्जीवाड़ा जैसे (पैसे की लेनदेन) आदि के झांसे में नहीं आए। अभ्यर्थियों का चयन पूरे पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाएगी। नौकरी में पैसे की लेनदेन आदि किसी भी प्रकार कि सूचना प्राप्त होने पर या किसी भी प्रकार के जालसाजी वाले फोन कॉल आने पर स्क्रीनशॉट लेकर नंबर सहित 112 अथवा 0326-2311807 पर सूचित करें। किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सिदो कान्हू जयंती : सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि।

उनका बलिदान आदिवासियों की सम्मान की लड़ाई का प्रतीक – हेमंत सोरेन...

राज्य का प्रथम ब्लॉक स्तरीय आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन।

रांची । झारखंड के नामकुम ब्लॉक में शनिवार को राज्य का प्रथम...

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला,एक व्यक्ति की मौत।

सरायकेला : खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में उस...

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का किया गया उद्घाटन।

धनबाद । धनबाद मंडल में अधीनस्थ रेल कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आधुनिक...