Home झारखण्ड जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या।
झारखण्डराज्य

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या।

Share
Problems of common people heard in Janata Darbar.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आयोजित जनता दरबार में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खालको ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में बाघमारा, टुंडी, धनबाद, बोकारो सहित अन्य क्षेत्र से आए लोगों की शिकायते सुनीं गई।

इसमें जमीन विवाद, जमीन पर अवैध कब्जा करने, अबुआ आवास योजना, बंदोबस्ती जमीन, बाउंड्री कराने, जल समस्या, राशन कार्ड, धमकी देने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

जनता दरबार में जिला भू- अर्जन पदाधिकारी ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आमजनों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत उनकी हर समस्या को दूर करने का प्रयास करेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...