Home झारखण्ड तेज रफ्तार बाइक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत
झारखण्डराज्य

तेज रफ्तार बाइक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत

Share
Share

सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि, अंकुश के उपाय निष्प्रभावी

हंटरगंज (चतरा) । जिला प्रशासन के लाख सख्तियों के बावजूद भी जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। जिसके चलते कई लोग हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। ताजा मामला जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोदोंबार का है। जहां तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। तभी स्थानीय लोग घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दी। मृतका की पहचान डटमी गांव निवासी पिंटू भारती के 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रुप में हुई। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।परिजनों के चीख चीत्कार से माहौल गमगीन है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर सोमवार दोपहर परिजनों को सौंप दी है।क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।हंटरगंज में यह ताजा हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि कब तक रफ्तार की लापरवाही निर्दोष जिंदगियों को लीलती रहेगी। पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से जांच रही है।वहीं बाइक को जब्त कर लिया गया है।उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही दोषी चालक को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अझवार प्रीमियर लीग 2026 सीजन-3 का समापन।

विंध्यवासिनी इलेवन ने ईगल स्पोर्ट्स को हराया। मध्यप्रदेश । डिंडोरी जिले में...

मुंगेर के फिल्म निर्माता सुजीत सुमन बने भिखारी,वीडियो सोशल मीडिया में।

मुंगेर (बिहार) । फिल्म निर्माता सुजीत सुमन भिखारी बने हैं।लेकिन,यह वास्तविक नहीं...

उपायुक्त ने की झमाडा की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...

ड्यूटी के दौरान हुई मृत कर्मी के आश्रितों को मुआवजा व नियोजन पर बनी सहमति।

रांची । चामा नगड़ी कांके निवासी 32 वर्षीय बिरसा कच्छप की मृत्यु...