Home झारखण्ड मतगणना कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां जारी।
झारखण्डराज्य

मतगणना कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां जारी।

Share
Share

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर अवस्थित मतगणना स्थल में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण।

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश।

मतगणना कार्य पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश।

मतगणना कर्मियों की सुविधा के लिए वेलफेयर हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश।

रांची । जिला प्रशासन द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 अंतर्गत मतगणना कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर में बनाये गये मतगणना स्थल का निरीक्षण कर चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ट्रांसपोर्ट नगर में रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेयर एवं 53 वार्डों के पार्षद पद के लिए तथा बुण्डू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष एवं 13 वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना की व्यवस्था की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा मतगणना हॉल की संरचना, टेबलों की क्रमवार व्यवस्था, वार्डवार/पदवार मतगणना कक्ष निर्धारण, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार की अलग-अलग व्यवस्था, प्रत्याशियों एवं उनके अधिकृत अभिकर्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम तथा वेटिंग एरिया की तैयारियों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा निर्देश दिया गया कि मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की व्यवस्था करने तथा केवल वैध पासधारियों को ही प्रवेश देने का निर्देश दिया। दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, मतपेटियों के सुरक्षित भंडारण हेतु स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीलिंग की प्रक्रिया, प्रकाश एवं विद्युत आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता तथा साफ-सफाई बनाए रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा दिये गये। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम से मतपेटियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा घेरे में मतगणना कक्ष तक लाये जाने तथा अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में सीलों की जांच के उपरांत ही मतगणना प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मतगणना कर्मियों की सुविधा के लिए वेलफेयर हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें महिला एवं पुरुष पदाधिकारी/कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अतिरिक्त प्राथमिक उपचार कक्ष, एंबुलेंस तथा अग्निशमन यंत्रों सहित आपातकालीन प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।

वरीय पुलिस अधीधक राकेश रंजन द्वारा मतगणना स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) कुमार रजत, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...