Home झारखण्ड कर्ज़ की बकाया पैसे की मांग पर हुई कहासुनी,आरोपी ने युवक पर चाकू से किया हमला
झारखण्डराज्य

कर्ज़ की बकाया पैसे की मांग पर हुई कहासुनी,आरोपी ने युवक पर चाकू से किया हमला

Share
Share

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के साप्ताहिक हाट बाजार में शुक्रवार शाम को एक युवक पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया, जब वह सप्ताहित हाट बाजार गया हुआ था। बाजार में कर्ज़ की बकाया पैसे की मांग कर रहे आरोपियों से मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक सोनपुरबिगहा निवासी विनोद यादव का 28 वर्षीय पुत्र नीतीश यादव है।वह खगडवाटांड़ बाजार आया था। इसी दौरान उसके पास आरोपी अकौना निवासी गोलू यादव और नीरज यादव पहुंचे और बकाया कर्ज की राशि मांगने लगे। जिससे युवक फरवरी माह में 35 हजार लिया था।इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देर रात लालपुर के लूप बार में पुलिस ने की छापेमारी।

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित लूप बार में रविवार की...

भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के आलीशान बंगले पर हुई पत्थरबाजी।

रांची । हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के पुनदाग स्थित आलीशान...

उपायुक्त ने किया झारशिल्प का उद्घाटन।

बेलगड़िया में महिलाओं मिलेगा बाँस व जूट कला का प्रशिक्षण। धनबाद ।...

वीर शहीद तेलंगा खड़िया की 220वीं जयंती मनाई गई।

सिमडेगा । स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वाले वीर शहीद तेलंगा...