Home झारखण्ड गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण दूर करने की गुहार
झारखण्डराज्य

गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण दूर करने की गुहार

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम जनों की समस्या सुनी।

इसमें गोमो लोको बाजार से आए लोगों ने वहां के एक सामूहिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में उपायुक्त को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण दूर करने की गुहार लगाई। वहीं तोपचांची से आए लोगों ने जमीन पर जबरन कब्जा कर रास्ता बंद करने की शिकायत उपायुक्त से की।

जनता दरबार में जयरामपुर कोलियरी से आए व्यक्ति ने‌ जमीन का म्यूटेशन नहीं होने, पाथरडीह से आए व्यक्ति ने रजिस्ट्री एवं म्यूटेशन होने के बाद भी जमीन पर दखल कब्जा नहीं मिलने, टुंडी से आए व्यक्ति ने ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत कराने, राजगंज से आए व्यक्ति ने एनएच चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भाइयों द्वारा हड़प लेने की शिकायत की।

वहीं प्रीत विहार कॉलोनी, हीरापुर से आई महिला ने सड़क के दोनों और बनी नालियों में एक तरफ की नाली बंद कर देने, झरिया बोरा पट्टी से आए व्यक्ति ने जल संकट दूर करने, बोर्रागढ़ में चल रहे अवैध जुआ संचालन बंद कराने सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने आम जनों की समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार में प्रभारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद भी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 197 विकास योजनाओं की दी सौगात.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सेरेंगसिया के शहीदों को नमन- सह – परियोजनाओं के...

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

वीडियो कॉल से की जाएगी स्कूलों की मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों पर...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को महापौर पद के...

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में बीएनएसएस की धारा – 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी।

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान,परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र...