Home झारखण्ड धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति।
झारखण्डराज्य

धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति।

Share
Share

धनबाद : राज्य निर्वाचन आयोग ने धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव-2026 को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) की नियुक्ति कर दी हैं।जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर आयोग ने अपनी मंजूरी दे दी है।धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए अपर समाहर्ता विनोद कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी को आरओ बनाया गया है।मेयर पद के निर्वाचन कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए दो सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।इनमें विशाल कुमार पांडेय (बीडीओ, टुंडी) और धर्मेंद्र दुबे (बीडीओ, गोविंदपुर) शामिल हैं।उक्त अधिकारी नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार होंगे।
धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड के लिए आरओ नियुक्त कर दिए गए हैं।धनबाद नगर निगम के कुल 55 वार्डों को पांच-पांच वार्ड के समूह में बांटकर अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

वार्ड 1–5 : गिरिजानंद किस्कू, सीओ, बाघमारा
वार्ड 6–10 : लक्ष्मण यादव, बीडीओ, बाघमारा
वार्ड 11–15 : विकास आनंद, सीओ, पुटकी
वार्ड 16–20 : रामप्रवेश कुमार, सीओ, धनबाद
वार्ड 21–25 : एजाज हुसैन अंसारी, बीडीओ, तोपचांची
वार्ड 26–30 : पल्लवी सिन्हा, बीडीओ, धनबाद
वार्ड 31–35 : जहीर आलम, बीडीओ, गोविंदपुर
वार्ड 36–40 : मनोज कुमार, सीओ, झरिया
वार्ड 41–45 : मुरारी नायक, सीओ, बलियापुर
वार्ड 46–50 : बालकिशोर महतो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
वार्ड 51–55 : प्रभाष चंद्र दास, बीडीओ, बलियापुर

चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव के लिए भी वार्डवार आरओ नियुक्त किए गए हैं।

वार्ड 1–5 : इंद्रलाल ओहदार, बीडीओ, निरसा
वार्ड 6–10 : कृष्ण कुमार मरांडी, सीओ, एग्यारकुंड
वार्ड 11–15 : मधु कुमारी, बीडीओ, एग्यारकुंड
वार्ड 16–21 : विक्रम आनंद, सीओ, निरसा

जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को नगर निगम चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने की संभावना हैं।अधिसूचना जारी होते ही नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...