Home क्राईम तीन साइबर अपराधियों को आठ मोबाइल फ़ोन एवं नौ सिम कार्ड के साथ किया गया गिरफ्तार।
क्राईमबिहारराज्य

तीन साइबर अपराधियों को आठ मोबाइल फ़ोन एवं नौ सिम कार्ड के साथ किया गया गिरफ्तार।

Share
Share

बेतिया (बिहार) । साईबर थाना को गुप्त सूचना मिली की नौतन थाना क्षेत्र के सुनील कुमार,अर्जुन कुमार,अखिलेश कुमार एवं प्रकाश कुमार के द्वारा भारी मात्रा में फर्जी बैंक खाता खरीद कर उस अकाउन्ट में साईबर फ्रॉड का पैसा मंगाते है तथा विभिन्न एप की मदद से उक्त पैसे में से अपना कमीशन रखकर शेष पैसो को USDT खरीद कर अपने सहयोगी साईबर अपराधीयो को भेज कर साइबर फ्रॉड की राशि को हेर फेर करते है। उक्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बेतिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशनुसार वरीय पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) के नेतृत्व में बेतिया साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी की एक टीम गठन किया गया। गठित टीम द्वारा बेतिया साईबर थाना एवं नौतन थाना के सहयोग से तेल्हुआ बाजार पहुंचा गया तो पाया कि पीसीसी रोड के बाये तरफ एक फुसनुमा घर में मचान पर 3-4 लोग बैठकर मोबाइल पर कुछ कर रहे थे,जो पुलिस बल को देखते ही वहाँ से भागने लगे।उनमें से तीन व्यक्तियों को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया तथा एक व्यक्ति वहाँ भागने में सफल रहा।पकड़ाये व्यक्तियों से गहन्ता से पुछताछ किया गया तो इनके द्वारा बताया गया कि ये सभी भारी मात्रा मे 7-8 हजार रू में फर्जी बैंक अकाउंट एवं मोबाइल सीम खरीदते है तथा उक्त फर्जी अकाउंट में साइबर फ्रॉड की राशि अपने साइबर अपराधी सहयोगी से माँगते हैं तथा अपना 7 से 10 प्रतिशत कमिशन रख कर मंगाए गये साइबर फ्रॉड कि राशि को एप की मदद से यूएस डॉलर में कन्वर्ट कर पुनः अपने साइबर अपराधी को हस्त्रान्तरित करते है।पकड़ाए साइबर अपराधियों के मोबाइल में प्रारंभिक जाँच में काफी संख्या में फर्जी अकाउंट एवं Binance App एक्टिव मिले है तथा इन खातों में आमजनो के लगभग 40 से 50 लाख रुपये साइबर ठगी के आदान प्रदान की साक्ष्य मिले है।इस सम्बन्ध में बेतिया साइबर थाना मामला दर्ज कर गिरफ्तार 03 साइबर अपराधियों की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस कांड में शेष बचे एक अभियुक्त की गिरफ़्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...