धनबाद । भाकपा माले लिवरेशन की बाघमारा विधानसभा स्तरीय बैठक हरेन्द्र टॉकीज नवागढ में हुई।जिसमें क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता बाधमारा प्रखण्ड सचिव कॉ. राजेश कु. महतो ने किया।संगठन को लेकर विशेष चर्चा हुई एवं सदस्यता अभियान पर भी विचार विमर्श किया गया।वहीं, आगामी 14 अप्रैल को शहीद कॉ. गुरुदास चटर्जी की शहादत दिवस पर अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को भाग लेने का निर्देश दिया गया।बैठक में मुख्य रूप से धनबाद लोकसभा के पर्यवेक्षक कॉ. जनार्दन प्रसाद,कॉ. कार्तिक प्रसाद, कॉ. शेख रहीम, कॉ. गोपाल महतो, पुरन महतो,बंशी महतो,मुक्तेश्वर महतो, बलदेव वर्मा, ठाकुर महतो,मानिक महतो, मुकुन्द महले, मुन्ना खान,याकूब अंसारी,शेख सिद्दीकी, शेख कलाम, संजीव महतो, प्रकाश, योगेश महतो,सुभाष बाउरी,जटल महतो,चेतु साव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Leave a comment