Home झारखण्ड उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए बाघमारा सीओ ने गैराबाद भूमि का किया निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए बाघमारा सीओ ने गैराबाद भूमि का किया निरीक्षण।

Share
Share

धनबाद । बौआ कला मौजा अंतर्गत डी नोबिली स्कूल के बगल में स्थित गैराबाद भूमि का बाघमारा अंचलाधिकारी गिरिजा नंद किस्कू ने गुरुवार को निरीक्षण किया।वर्तमान में ग़ैराबद भूमि स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई चारदीवारी के भीतर हैं।जबकि,पूर्व में तत्कालीन बाघमारा सीओ एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा चिन्हित कर सरकारी बोर्ड भी लगाया गया था।जिसे उखाड़ कर फेंक दिया गया हैं एवं सरकारी जमीन को चारदीवारी से घेरा गया हैं।मौके पर स्कूल प्रबंधन के कानूनी सलाहकार सुनील सिंह भी पहुंचे।उन्होंने नक्शा के माध्यम से बाघमारा सीओ को ग़ैराबाद भूमि एवं स्कूल प्रबंधन की भूमि के बारे में जानकारी दी।जिस पर बाघमारा सीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यहां उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा।तत्पश्चात अन्य योजनाओं के तहत जनहित में सरकारी भूमि पर निर्माण किया जाएगा।भविष्य में ऑक्सीजन पार्क बनाने की बात भी कही।आगे कहा कि स्कूल प्रबंधन की भूमि को छोड़ कर जो भी सरकारी भूमि हैं,उसे पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त रखा जायेगा।
इस दौरान बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम लाल रजक, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक, सांसद प्रतिनिधि नरेश कुमार महतो, जदयू नेता दीपक कुमार महतो, आजसू नेता देवनारायण महतो एवं ग्रामीण गोपीनाथ महतो, शिव कुमार महतो, रूपलाल रवानी व अन्य मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड की बैठक नहीं हुई एक भी बार।

धनबाद। झारखंड राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड का गठन 6 जून 2025 को...

झारखण्ड रेरा ने किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

रेरा में रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स में नवेश सुरक्षित। 500 वर्ग मीटर से बड़ा...

श्री रामचरित मानस महायज्ञ में चार दिवसीय रामकथा का शुभारंभ।

अयोध्या धाम से आईं हैं कथा वाचिका व्यास रसिक साध्वी उमा जी।...