Home झारखण्ड झारखण्ड खिलाड़ी पेंशन योजना अन्तर्गत योग्य लाभुक 16 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन।
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

झारखण्ड खिलाड़ी पेंशन योजना अन्तर्गत योग्य लाभुक 16 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन।

Share
DDC reviews Baghmara incident.
Share

धनबाद । झारखण्ड खेल नीति-2022 कंडिका-7.4.4 के आलोक में विभागीय अधिसूचना द्वारा राज्य के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी, अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, ध्यानचन्द अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी ओलम्पिक गेम्स/पैरालम्पिक गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ी ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी कॉमनवेल्थ खेल/ एशियन गेम/विश्व कप/विश्व चैम्पियनशिप (दो वर्ष या इससे अधिक के अंतराल पर आयोजित) / पैरा एशियन गेम्स/सैफ गेम्स/राष्ट्रीय खेल के पदक विजेता/ओलम्पिक गेम्स में शामिल खेल विधाओं में राष्ट्रीय खेल में भाग ले चुके वैसे खिलाड़ी जो अब व्यवहारिक तोर पर खेल में नहीं हैं को “झारखण्ड खिलाड़ी पेंशन योजना” के तहत पेंशन प्रदान करने हेतु मार्गदर्शिका निर्गत है।

उक्त भार्गदार्शिका में वार्णित अर्हताओं/शर्तों के अधीन झारखण्ड राज्य के योग्य खिलाड़ियों से विहित प्रपत्र में पेंशन हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है। धनबाद जिला अन्तर्गत योग्य एवं इच्छुक खिलाड़ी विहित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन जिला खेल पदाधिकारी, धनबाद को 16 अप्रैल 2026 तक जमा कर सकते हैं।

झारखण्ड खेल नीति 2022, उक्त विभागीय अधिसूचना (राज्य के पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन प्रदान करने हेतु मार्गदर्शिका) तथा आवेदन का विहित प्रपत्र खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के वेबासाईट sports.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। इस सूचना से संबंधित अनुवर्ती / बाद की आवश्यक संशोधन एवं अन्य सूचनाएँ आदि निदेशालय के वेबासाईट sports.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, धनबाद में सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राजगंज में सड़क हादसे के बाद 9 लाख मुआवजा मृतक पत्नी को भुगतान।

कथित तौर पर मध्यस्थ की भूमिका निभाने वालों को लेकर चर्चा तेज।...

आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सिंघड़ा मुस्लिम टोला में आंगनबाड़ी भवन निर्माण...

सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में अवैध कोयला डिपो के विरोध में धरना प्रदर्शन।

धनबाद । सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी...

बीसीसीएल प्रबंधन से रोजगार को लेकर अप्रेंटिस संघ के साथ वार्ता,रोजगार पर बनी सहमति।

धनबाद । बेहतर झारखंड के संस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मयूर शेखर...