Home झारखण्ड सदर अस्पताल सहित पीएचसी व सीएचसी में किया जाएगा रक्त दान शिविर का आयोजन
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल सहित पीएचसी व सीएचसी में किया जाएगा रक्त दान शिविर का आयोजन

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सदर अस्पताल सहित जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन 27 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ 22 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केन्दुआडीह से किया जाएगा। वहीं 13 नवंबर को सीएचसी गोविंदपुर, 14 नवंबर को सीएचसी टुंडी, 15 एवं 17 नवंबर को सदर अस्पताल, 18 नवंबर को सीएचसी निरसा, 19 नवंबर को सीएचसी जोड़ापोखर, 20 नवंबर को बाघमारा, 21 नवंबर को तोपचांची, 22 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंदरी, 24 नवंबर को सीएचसी बलियापुर, 25 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कतरास, 26 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया एवं 27 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद सदर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रक्तदान शिविरों में सदर अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन मौजूद रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा।

दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर, गया रेफर जिला प्रशासन से तेज...

नशेड़ी युवक की मारपीट से बुजुर्ग महिला की मौत।

बिजनौर । धामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर सादा में शुक्रवार की शाम...

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ।

रायबरेली : रायबरेली अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ट्रेनिंग बीडी पाल्सन ने इंटरनेशनल...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम...