Home झारखण्ड डीडीसी ने वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा।
झारखण्डराज्य

डीडीसी ने वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा।

Share
DDC took stock of the preparations for the mega drug de-addiction awareness program.
Share

युवाओं से हिस्सा लेने की अपील।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आगामी 28 मार्च को लुबी सर्कुलर रोड पर आयोजित होने वाले वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कार्यक्रम में पेंटिंग, झारखंड के पारंपरिक नृत्य, बैंड द्वारा लाइव संगीत, गायन, विभिन्न प्रकार के स्टॉल, योगा, राइफल शूटिंग, साइक्लिंग, स्केटिंग, नुक्कड़ नाटक, हेल्थ कैंप, रक्तदान शिविर सहित विविध प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों को केवल जागरूक ही नहीं बल्कि उन्हें नैतिकता एवं कानून से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी दी जाएगी। इससे समाज में नशा के विरुद्ध सकारात्मक बदलाव आएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चार्ली चैपलिन द्वितीय की अपील युद्ध ख़त्म करो शांति के मार्ग पर चलो।

पटना (बिहार) । चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने ईरान-इजरायल-अमेरिका के...

उपायुक्त व एसएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।

संवेदनशील इलाकों में की गश्त, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा। धनबाद...