Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

Share
Meeting with representatives of National Textile Corporation held under the chairmanship of Deputy Commissioner.
Share

झरिया के अग्नि एवं भू – धंसान से प्रभावित एवं अन्य लोगों के वैकल्पिक आजीविका हेतु नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन (NTC) की पहल,अधिकारियों के दल ने किया धनबाद का दौरा।

वस्त्र उद्योग के माध्यम से सम्मानजनक और स्थायी रोजगार प्रदान करने हेतु की गई विस्तृत चर्चा।

नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधियों द्वारा बेलगड़िया तथा करमाटांड़ का किया गया निरीक्षण।

धनबाद । भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के निर्देशानुसार, धनबाद के झरिया क्षेत्र रह रहे प्रभावित लोगों के स्थायी रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कपड़ा मंत्रालय द्वारा झरिया के स्थानीय निवासियों के लिए कोयला आधारित गतिविधियों के बजाय गारमेंट आधारित (वस्त्र उद्योग) वैकल्पिक आजीविका विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन के लिए मंत्रालय ने नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन (NTC), जो कि कपड़ा मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है, को इस क्षेत्र में व्यापक व्यवहार्यता मूल्यांकन (Feasibility Assessment) और कौशल अंतर विश्लेषण (Skill Gap Analysis) करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस सर्वेक्षण और जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए NTC के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय दल धनबाद का दौरा कर रहा है। नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन द्वारा बेलगड़िया तथा कर्माटांड़ का निरीक्षण किया गया।

इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वस्त्र उद्योग के माध्यम से रोजगार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य झरिया की स्थानीय आबादी, जो वर्तमान में पूरी तरह से कोयला क्षेत्र पर निर्भर है, को वस्त्र उद्योग के माध्यम से सम्मानजनक और स्थायी रोजगार प्रदान करना है।यह कदम क्षेत्र के आर्थिक विविधीकरण और सामाजिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।

मौके पर महाप्रबंधक (रिटेल) NTC (मुख्यालय) विकास अग्रवाल, महाप्रबंधक (मार्केटिंग), NTC (WRO) एस.एस. वासन, महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट सेल्स), NTC (मुख्यालय) लोकेश हस्तवाला, महाप्रबंधक (तकनीकी) अचलपुर अमित कुमार सिंह, बीसीसीएल निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारी, जेआरडीए की टीम के साथ मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...