Home झारखण्ड कांस्य पदक विजेता आशा कुमारी को उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

कांस्य पदक विजेता आशा कुमारी को उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

Share
Share

धनबाद । धनबाद की प्रतिभाशाली एथलीट आशा कुमारी को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आशा कुमारी ने 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, जो 10 से 14 अक्टूबर तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित हुई थी, में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस उपलब्धि से आशा कुमारी ने न केवल धनबाद जिले बल्कि पूरे झारखंड राज्य का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर उनके कोच जयराम भगत भी उपस्थित रहे, जिन्होंने उनके प्रशिक्षण एवं सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपायुक्त ने दोनों को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा तथा जिला पर्यटन विशेषज्ञ संतोष कुमार भी उपस्थित रहे। सभी ने आशा कुमारी की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...