Home झारखण्ड चतरा एयर एंबुलेंस दुर्घटना मामले को लेकर राज्यपाल से मिलें देवेंद्र नाथ महतो।
झारखण्डराज्य

चतरा एयर एंबुलेंस दुर्घटना मामले को लेकर राज्यपाल से मिलें देवेंद्र नाथ महतो।

Share
Devendra Nath Mahato met Governor regarding Chatra Air Ambulance accident case.
Share

राज्यपाल ने संवेदना व्यक्त करते हुए समुचित कार्रवाई का दिया आश्वासन।

रांची । चतरा में हुई एयर एंबुलेंस दुर्घटना का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद नहीं हो पाया है, जिसके कारण उड़ान से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा एवं दुर्घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। ब्लैक बॉक्स नहीं मिलने की खबर के बाद राज्य में इस मामले को लेकर राजनीतिक गतिविधि और भी तेज हो गई है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मृतक के परिजनों के साथ शुक्रवार को लोक भवन रांची पहुंचे।उन्होंने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने उड्डयन कंपनी की संभावित लापरवाही एवं राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।
महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना एवं घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।इसके साथ ही मामले में समुचित एवं आवश्यक कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में मृतक अर्चना देवी के भाई सीताराम कुमार के साथ देवेंद्र नाथ महतो, प्रदीप महतो, लोकेश महतो एवं गणेश कुमार उपस्थित रहें।
बीते 23 फरवरी 2026 को रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के कसरिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।जिसमें दो पायलट, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट तथा एक मरीज सहित कुल 7 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतक मरीज संजय कुमार साव (41 वर्ष) मूल रूप से लातेहार जिले के चंदवा के निवासी थे। 16 फरवरी को शॉर्ट सर्किट की घटना में गंभीर रूप से झुलसने के बाद उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां से बेहतर उपचार हेतु उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली ले जाया जा रहा था। इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी सातों लोगों की मृत्यु हो गई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...