Home झारखण्ड आर्थिक रूप से कमजोर महिला को मिला नया जीवन।
झारखण्डराज्य

आर्थिक रूप से कमजोर महिला को मिला नया जीवन।

Share
Share

सदर अस्पताल में निःशुल्क हुआ जटिल ऑपरेशन।

धनबाद । सदर अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर एक महिला का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि बिहार के नवादा जिला अंतर्गत कादिरगंज क्षेत्र की रहने वाली छोटे लाल राजवंशी की पत्नी 53 वर्षीय सीता देवी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही थीं। उन्हें लंबे समय से माहवारी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, जिसके कारण शरीर में खून की भारी कमी हो गई थी। जांच में उनका हीमोग्लोबिन मात्र 7.6 ग्राम पाया गया और वे अत्यधिक कमजोर हो चुकी थीं।

आर्थिक तंगी के कारण वे निजी अस्पताल में इलाज कराने में असमर्थ थीं। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद आसपास कोई ऐसा अस्पताल नहीं था जहाँ वे इलाज करा सकें। सीता देवी के पति बोरा सिलने का कार्य करते हैं, जबकि उनकी बेटी सदर अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत है। बेटी को जानकारी मिलने पर वह अपनी माँ को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आई।

सदर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव द्वारा जांच के बाद गर्भाशय में गांठ (फाइब्रॉयड) की पुष्टि हुई। मरीज की स्थिति को देखते हुए पहले दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया, तत्पश्चात दिनांक 15 जनवरी को डॉ. संजीव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के बाद सीता देवी की हालत सामान्य और स्थिर है। इस ऑपरेशन में निश्चेतक डॉ. राज कुमार, ओटी सहायक मधुसूदन मरांडी एवं शशिकांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिला के परिजनों ने बताया कि यदि यह ऑपरेशन बाहर कराया जाता तो 40 से 50 हजार रुपये तक का खर्च आता, जो उनके लिए संभव नहीं था। सीता देवी एवं उनके परिवार ने जिला प्रशासन, सदर अस्पताल और चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इससे पूर्व दिनांक 8 जनवरी को एक अन्य महिला कांति देवी की भी सदर अस्पताल में सफल हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी की गई थी। कांति देवी के गर्भाशय में भी गांठ पाई गई थी, जिसके कारण उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ थीं। ऑपरेशन के बाद कांति देवी पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी के समय काफी प्रसन्न नजर आईं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जिले में NCERT की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक परेशान, ACM को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़ । जिले में एनसीईआरटी की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक बेहद...

बड़की बौआ में दामोदर बाबा के भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ...

गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मिली मार्च महीने की राशि।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। धनबाद । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड...

एसआईआर की प्रक्रिया में सभी नागरिक निभाएं सक्रिय भागीदारी।

धनबाद । भारतवर्ष में 9वीं बार हो रहे विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर)...