Home उत्तर प्रदेश दो हेलमेट ना देने पर अब मोटर व्हीकल्स डीलरों पर होगी कार्यवाही।
उत्तर प्रदेशराज्य

दो हेलमेट ना देने पर अब मोटर व्हीकल्स डीलरों पर होगी कार्यवाही।

Share
Share

संभागीय परिवहन अधिकारी की घोषणा,दो हेलमेट ना देने पर अब मोटर व्हीकल्स डीलरों पर होगी कार्यवाही।

अलीगढ । आम जनता की जिंदगी बचाने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा तरह – तरह के अभियान चलाये जा रहे हैं,जिससे आम जनता की जिंदगी को बचाया जा सके।लेकिन,थोड़ी सी जल्दबाजी के कारण लोग अपनी जिंदगी दांव पर लगा देते है।ऐसे ही लोगों को जागरूक करने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके।सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत जनवरी से शुरू हुई थी,अब यहीं शुरुआत आम लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने वाली है।जिससे दुर्घटनाओं पर लगाम भी लगेगी।
पूरा मामला जिला अलीगढ़ का है। जहां संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में गांव और देहात क्षेत्र से लेकर शहर के स्कूल और कॉलेजों व सड़कों पर चलने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है।यह जागरूकता अभियान यातायात नियमों का पालन करने के लिए चलाया जा रहा है।जिससे दुर्घटनाओं में हो रहे इजाफ़ों पर लगाम लगाई जा सके।हर रोज कई जिंदगी जल्दबाजी के कारण मौत के आगोश में समा जाती हैं।इसी मौत के आंकड़ों पर लगाम लगाने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में अलीगढ़ में विशेष तौर पर अभियान चलाकर नियम कानून का पाठ पढ़ने पर जोर दिया गया है।अब देखना होगा आम जनता के लिए चलाए जा रहे इस अभियान पर आम जनता किस तरह से पालन करेगी।फिलहाल अगर मोटर व्हीकल डीलरों की बात कही जाए,तो संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक कुमार शाह से जब बातचीत की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मोटर व्हीकल डीलरों को एक रोस्टर जारी किया गया है।यह रोस्टर उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद जारी किया गया है। जिसमें साफ तौर पर दर्शाया गया है कि जिसने भी मोटर व्हीकल डीलर है,सभी मोटर व्हीकल बेचते समय वाहन स्वामियों को दो हेलमेट जरूर प्रदान करेंगे।जिससे इन लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सके।अगर जो भी डीलर इन नियमों का पालन नहीं करेंगे।ऐसे डीलरों के खिलाफ विशेष तौर पर संभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा सरकार के द्वारा चलाए जा रहा यह अभियान आम जनता को कितना जागरुक कर पाता है। फिलहाल संभागीय परिवहन अधिकारी आम जनता की जिंदगियों को बचाने के लिए इस तरह के अभियान चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...