Home झारखण्ड विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पुलिस की टीम सड़कों पर गश्त के लिए निकली
झारखण्डराज्य

विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पुलिस की टीम सड़कों पर गश्त के लिए निकली

Share
Share

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार रविवार को जिले में एंटी क्राइम अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस केंद्र से पुलिस बल का काफिला शहर के विभिन्न इलाकों के भ्रमण पर निकला।

गशत के दौरान 50 की संख्या में City Hawks बाइक पेट्रोलिंग, पीसीआर वैन, विभिन्न थाना की टीम के साथ ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह, साइबर डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार के साथ कई थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पुलिस की टीम सड़कों पर गश्त के लिए निकली। टीम ने रणधीर वर्मा चौक, स्टेशन रोड, बैंक मोड़, धनसार, नया बाजार, वासेपुर, आजाद नगर, भूली, विनोद बिहारी चौक, मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग, सरायढेला, स्टील गेट, हीरापुर का भ्रमण किया।

अभियान का उद्देश्य विधि व्यवस्था संधारण व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना था। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

9 मार्च को पीएमएनएएम अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन।

धनबाद । झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग...

बाल विवाह कानून-2006 में हैं सजा का प्रावधान : डालसा

खेरबेड़ा गांव में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम। पीएलवी शंकर महतो ने दी...

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से मिले मुख्तार आलम.

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से मिले मुख्तार...

उपायुक्त से मिले श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के सदस्य।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी से मिले श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के सदस्य। आगामी...