धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने समेकित बिरसा ग्राम योजना सह कृषक पाठशाला की समीक्षा की।
इस क्रम में उन्होंने सभी कार्यकारी एजेंसी को बिरसा ग्रामों में कृषिगत गतिविधियों को तीव्रता से करने का निर्देश दिया। वहीं कृषक पाठशाला गोविंदपुर और अलकडीहा द्वारा बताया गया कि बिरसा ग्रामों में बोरिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। कृषक पाठशाला गोविंदपुर में सूकर पालन, मुर्गी पालन शेड बन कर तैयार हो गए हैं। इसपर उप विकास आयुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को सभी भवन की जांच करने का निर्देश दिया और कार्यकारी संस्था को पशुपालन की गतिविधियों शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया। जबकि टुंडी कृषक पाठशाला के भौतिक निरीक्षण उप विकास आयुक्त स्वयं करेंगे।
उन्होंने कृषक पाठशाला को कृषकों के प्रशिक्षण का एक प्रमुख सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए सभी एजेंसियों को अचूक रूप से समय बद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित तीनों कृषक पाठशाला के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Leave a comment