Home झारखण्ड सरकारी संरचनाओं के बाउंड्री वॉल निर्माण में तेजी लाने का निर्देश
झारखण्डराज्य

सरकारी संरचनाओं के बाउंड्री वॉल निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में धनबाद पॉलिटेक्निक, सदर अस्पताल, आरएस मोर कॉलेज सहित अन्य सरकारी संरचनाओं के बाउंड्री वॉल निर्माण, स्थान की उपलब्धता तथा भूमि सीमांकन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने धनबाद पॉलिटेक्निक, सदर अस्पताल, आरएस मोर कॉलेज के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि तिथि निर्धारित कर वे सभी स्थानों का शीघ्र निरीक्षण करेंगे।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, धनबाद अंचल अधिकारी राम प्रवेश, भवन निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता कन्हाई प्रसाद, धनबाद पॉलिटेक्निक के प्राचार्य राजेश कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा।

धनबाद । राजगंज में बजरंगबली दल सह चैती दुर्गा पूजा के अवसर...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की नियुक्ति हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई बैठक।

धनबाद । जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा...

डीडीसी ने सहियाओं को प्रदान की प्रोत्साहन किट।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में आदर्श...