Home झारखण्ड धनबाद में नगर निगम चुनाव संपन्न,27 फरवरी को मतगणना।
झारखण्डराज्य

धनबाद में नगर निगम चुनाव संपन्न,27 फरवरी को मतगणना।

Share
Municipal corporation elections completed in Dhanbad, counting of votes on 27th February.
Share

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 51.23% एवं चिरकुंडा नगर परिषद में कुल 61.10% मतदान हुये।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद सोमवार की देर शाम प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि धनबाद में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ है।धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 51.23% एवं चिरकुंडा नगर परिषद में कुल 61.10% मतदान हुये।

उपायुक्त ने बताया कि मतदान के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर छिटपुट घटना हुई। जिसका सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के स्तर से निराकरण किया गया। चुनाव के दौरान जिला कंट्रोल रूम सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लगातार संपर्क में रहा। जहां हर समस्या का त्वरित समाधान किया गया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के तीन कंट्रोल रूम से कर्मी 1019 मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी के संपर्क में रहे।

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए उपायुक्त ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के सभी पदाधिकारियों, सभी मतदान पदाधिकारियों सहित चुनाव संपन्न कराने में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल सभी अधिकारियों व कर्मियों तथा आमजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि सभी 1019 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए। कहीं से भी कोई भी बड़ी घटना सामने नहीं आई है।

उपायुक्त ने बताया कि अब 27 फरवरी को राजकीय पॉलिटेक्निक ने मतगणना आरंभ होगी। 11 हॉल में धनबाद नगर निगम एवं 4 हॉल में चिरकुंडा नगर परिषद के लिए मतों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक मतगणना हॉल में 8 से 12 टेबल लगाए जाएंगे। सभी मतपेटिका के स्ट्रांग रूम पहुंचने के बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिस के वरीय पदाधिकारी, पुलिस फोर्स, सिटी हॉक्स सहित पूरा पुलिस महकमा सुरक्षा के लिए तत्पर रहा। उन्होंने कहा कि अब प्रशासन का अगला लक्ष्य मतपेटियों को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम पहुंचाना है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्ट्रांग रूम में थ्री लेयर सिक्योरिटी रहेगी। सबसे इनर लेयर में झारखंड आर्म्ड पुलिस की टीम रहेगी। इसके बाद दो लेयर में जिला पुलिस की टीम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करेगी।

प्रेस वार्ता में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) मुकेश कुमार बाउरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अन्य मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे में किया खुलासा,हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार।

शिवपुरी (मप्र) । जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराधियों...

धनबाद ननि क्षेत्र वार्ड 5, 22 एवं 27 के मतदान केन्द्रों में हुआ बवाल।

समर्थकों की भीड़ में नेता के साथ भी हुई हाथापाई,वीडियो सोशल मीडिया...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा का हृदयाघात से निधन।

धनबाद : अंग्रेजी पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पत्रकार सुभाष मिश्रा...