Home झारखण्ड शक्ति सदन के संचालन के लिए एनजीओ ने दिया प्रेजेंटेशन।
झारखण्डराज्य

शक्ति सदन के संचालन के लिए एनजीओ ने दिया प्रेजेंटेशन।

Share
NGO gave presentation for the operation of Shakti Sadan.
Share

धनबाद । महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए धनबाद में शक्ति सदन का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त सन्नी राज एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने धनबाद सहित अन्य जिलों से आए एनजीओ के प्रेजेंटेशन का अवलोकन किया।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि शक्ति सदन में कठिन परिस्थितियों में रह रही महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। इसके माध्यम से महिला के लिए एक सुरक्षित और सक्षम वातावरण बनाना है। उन्हें अपनी कठिन परिस्थितियों से उबरने और एक नई शुरूआत करने की शक्ति प्रदान करना है।

बताया कि प्रत्येक शक्ति सदन 50 संवासिनों के लिए संचालित होगी। सदन में लाभार्थियों को आश्रय, भोजन, वस्त्र, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं अन्य दैनिक आवश्यकताएँ तथा व्यक्तिगत जरूरतों के लिए सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

इससे संबंधित 13 एनजीओ ने उनके द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों का प्रजेंटेशन दिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...