Home झारखण्ड टोटल हिप रिप्लेसमेंट की सफल सर्जरी के बाद मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज।
झारखण्डराज्य

टोटल हिप रिप्लेसमेंट की सफल सर्जरी के बाद मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज।

Share
Patient discharged from hospital after successful total hip replacement surgery.
Share

धनबाद । विगत 11 मार्च को सदर अस्पताल में पहली बार एक मरीज की टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई थी। उक्त मरीज को सदर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के रे टाकीज के पीछे रहने वाले मरीज, बुद्धि शंकर (32), अहमदाबाद में एक दूध फैक्ट्री में कार्यरत थे। मरीज पोलियो से पीड़ित थे।

कार्य के दौरान फैक्ट्री में गिरने से उनकी हिप बोन में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराने में असमर्थ थे। मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होने के कारण उन्होंने इलाज के लिए सदर अस्पताल, धनबाद का रुख किया। यहां ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मुकेश प्रसाद से परामर्श लिया गया। जांच के बाद उन्होंने मरीज को टोटल हिप रिप्लेसमेंट (टीएचआर) सर्जरी की सलाह दी।

तत्पश्चात 11 मार्च 2026 को सदर अस्पताल में डॉ. मुकेश प्रसाद (ऑर्थोपेडिक सर्जन) के नेतृत्व में, उनके सहयोगी डॉ. रवि खैतान तथा निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ. आनंद के सहयोग से इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

सर्जरी के बाद लगभग 12 दिनों तक मरीज को अस्पताल में रखा गया। इस दौरान फिजियोथैरेपी, नियमित व्यायाम, पौष्टिक भोजन तथा दवाई इत्यादि देकर आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया। डिस्चार्ज होने से पहले मरीज को घुटने मोड़ने, पलाठी मारने, पैरों पर वजन रखकर चलने फिरने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। जबकि इससे पहले पोलियो से पीड़ित होने के कारण यह सब करना मरीज के लिए संभव नहीं था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड की बैठक नहीं हुई एक भी बार।

धनबाद। झारखंड राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड का गठन 6 जून 2025 को...

झारखण्ड रेरा ने किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

रेरा में रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स में नवेश सुरक्षित। 500 वर्ग मीटर से बड़ा...

श्री रामचरित मानस महायज्ञ में चार दिवसीय रामकथा का शुभारंभ।

अयोध्या धाम से आईं हैं कथा वाचिका व्यास रसिक साध्वी उमा जी।...