Home झारखण्ड घाटशिला की जनता भाजपा और झामुमो के धनबल को नकारेंगे – जयराम महतो
झारखण्डराजनीतिराज्य

घाटशिला की जनता भाजपा और झामुमो के धनबल को नकारेंगे – जयराम महतो

Share
Share

पूर्वी सिंहभूम । घाटशिला उपचुनाव रणभूमि में जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के आगमन उपरांत राजनीतिक माहौल में हलचल बढ़ गई है। सम्पूर्ण क्षेत्र में भारी जन समर्थन देखने को मिल रहा हैं। जयराम महतो अपनी पार्टी के प्रत्याशी रामदास मुर्मु को जिताने के लिए एड़ी – चोटी एक कर दिये है। सुबह से देर शाम तक रोज विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं में जनता से अपील कर रहें हैं।गुरुवार को जयराम कुमार महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ घाटशिला प्रखंड के जगन्नाथपुर, हैंदलजूड़ी ,आमडांगा , धमकबेड़ा , कालाझोर , राजाबासा , महतोडीह, बनकाटी , बांधडीह , कालचीति, बड़ाजुड़ी , मुढ़ाकाटी , कालापाथर, हुरलुंग, गंधनिया , काड़ाडुबा के अलावा अन्य सैकड़ों गांवों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
मौके पर जयराम महतो ने कहा कि भाजपा झामुमो सहित अन्य पार्टियों ने संयुक्त रूप से मिलकर झारखंड को बर्बाद किया है।खनिज संपदा से परिपूर्ण धनी राज्य को गरीब बनाया है।भाजपा और झामुमो को घाटशिला उपचुनाव में वोट मांगने का अधिकार नहीं है।भाजपा और झामुमो को जनता ने नकार दिया है।इसलिए धनबल की ताकत से जनता को गुमराह कर रहे है। घाटशिला की जनता जनबल के सहयोग से धनबल को हराएंगे।झारखंड के नेताओं का जनता से डर खत्म हो गया है।
लोकतंत्र में नेताओं का जनता से डर होना आवश्यक है।घाटशिला की जनता जब भाजपा झामुमो को वोट नहीं देंगे।तभी उन पार्टियों के नेताओं का जनता से डर होगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...