Home झारखण्ड 9 मार्च को पीएमएनएएम अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन।
झारखण्डराज्य

9 मार्च को पीएमएनएएम अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन।

Share
PMNAM Apprenticeship Fair organized on 9th March.
Share

धनबाद । झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद द्वारा 9 मार्च 2026 को आईटीआई धनबाद परिसर में प्रधान मंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

नियोजन पदाधिकारी पद्मा कुमारी ने बताया कि इसमें धनबाद जिले के तकनीकी प्रशिक्षित अभ्यर्थी जैसे आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग तथा शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स किए हुए युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। इसके अलावा गैर-तकनीकी छात्र-छात्राएं, जो 5वीं से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई कर चुके हैं, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in (http://www.apprenticeshipindia.gov.in) पर पंजीकरण कराना होगा।

मेले में एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, बैंक आदि क्षेत्रों से जुड़े नियोक्ता भी भाग लेंगे और योग्य अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगे।

अभ्यर्थियों अपने सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 9 मार्च को सुबह 10 बजे आईटीआई धनबाद परिसर में पहुंचकर मेले में भाग ले सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बाल विवाह कानून-2006 में हैं सजा का प्रावधान : डालसा

खेरबेड़ा गांव में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम। पीएलवी शंकर महतो ने दी...

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से मिले मुख्तार आलम.

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से मिले मुख्तार...

उपायुक्त से मिले श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के सदस्य।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी से मिले श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के सदस्य। आगामी...

स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्रियों,विधायकों,पूर्व विधायकों के लिए लिया महत्वपूर्ण निर्णय।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंत्रियों,विधायकों,पूर्व विधायकों के लिए लिया महत्वपूर्ण...