धनबाद । जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 08 – 09 मार्च की रात पुलिस ने छापेमारी करते हुए कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक संगठित अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गोविंदपुर थाना कांड संख्या 89/2026 के नामजद अभियुक्त दिलीप सिंह (50 वर्ष), निवासी बारामुड़ी, भूली ओपी, धनबाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस का कहना है कि जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment