Home झारखण्ड बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की रक्त संकट समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल।
झारखण्डराज्य

बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की रक्त संकट समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल।

Share
Share

धनबाद । सेंट्रल हॉस्पिटल, बीसीसीएल में बाहरी मान्यता प्राप्त ब्लड बैंकों से रक्त स्वीकार नहीं किए जाने से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा बीसीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। इस जनहित से जुड़े मुद्दे पर बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) मनोज कुमार अग्रवाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल सकारात्मक पहल की है।संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि आंतरिक ब्लड बैंक की सीमित उपलब्धता के कारण आपातकालीन एवं गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर CMD द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिससे भविष्य में मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” के संस्थापक-सह-केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश चौहान, केंद्रीय सलाहकार चंदन चौहान, धीरज सिंह, सोनू चौहान एवं शिवम चौधरी उपस्थित थे।
संस्था की ओर से CMD मनोज कुमार अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह निर्णय मानवता एवं जनहित के प्रति बीसीसीएल प्रबंधन की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिव्यांग जनों के लिए 10 अप्रैल से प्रखंडों में लगेगा विशेष आधार शिविर।

दिव्यांग प्रमाण पत्र भी माना जाएगा वैध डोक्युमेंट। धनबाद । उपायुक्त सह...

जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

अपर समाहर्ता ने ट्रेनर्स को अच्छे से प्रशिक्षण लेने का दिया निर्देश।...

उपायुक्त ने लेखा परीक्षा के प्रशिक्षकों को किया सम्मानित।

57% परिणाम के साथ पूरे झारखंड में धनबाद रहा अव्वल। मई में...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर...