Home झारखण्ड गोन्दुडीह ग्वाला बस्ती को दुसरे स्थान पर विस्थापित करने की गुहार
झारखण्डराज्य

गोन्दुडीह ग्वाला बस्ती को दुसरे स्थान पर विस्थापित करने की गुहार

Share
Share

धनबाद : प्रभारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग नियाज अहमद ने जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्या सुनी।

इसमें कुसुण्डा स्थित गोन्दुडीह ग्वाला बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि वह स्थान अग्नि प्रभावित क्षेत्र है। आने जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग में जमीन फटकर गोफ हो गया है। ज्वलनशील गैस निकल रही है। बस्ती में कई धार्मिक स्थल है जो क्षतिग्रस्त हो गए है। बस्ती में 35 से 40 घर है। जमीन से निकलने वाले गैस के कारण यहाँ के लोगों को अनेक प्रकार की बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बस्ती को दुसरे स्थान पर विस्थापित करने की गुहार लगाई।

इसके अलावा जनता दरबार में पैरालिसिस होने के बावजूद नियोजक द्वारा सहायता प्रदान नहीं करने, प्रोजेक्ट अफेक्टेड होने के बावजूद कोई सहायता नहीं मिलने सहित अन्य मामले आए। प्रभारी जन शिकायत कोषांग ने सभी मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित किए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जिले में NCERT की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक परेशान, ACM को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़ । जिले में एनसीईआरटी की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक बेहद...

बड़की बौआ में दामोदर बाबा के भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ...

गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मिली मार्च महीने की राशि।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। धनबाद । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड...

एसआईआर की प्रक्रिया में सभी नागरिक निभाएं सक्रिय भागीदारी।

धनबाद । भारतवर्ष में 9वीं बार हो रहे विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर)...