Home उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस के सिपाही ने खाया जहर
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी पुलिस के सिपाही ने खाया जहर

Share
Share

बिजनौर (यूपी) : पुलिस लाइन में तैनात 25 वर्षीय सिपाही अमित ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वह बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 2021-22 बैच का यह सिपाही नजीबाबाद में किराए के कमरे में रहता था।

सुबह जहर खाने के बाद सिपाही की हालत बिगड़ी। मकान मालिक ने उसे समीपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे बिजनौर जिला मेडिकल अस्पताल भेजा गया। फिर डॉक्टर बीरबल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि सिपाही ने पारिवारिक कलह के कारण यह कदम उठाया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निजी अस्पताल में तैनात डॉक्टर तेजपाल के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को उच्च चिकित्सा सुविधाओं के लिए मेरठ भेजा गया है।

संवाददाता : मनोज चौधरी (बिजनौर, यूपी)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles