Home झारखण्ड स्कूली छात्रों के लिए रिजर्व बैंक ने किया ‘जादू से जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन।
झारखण्डराज्य

स्कूली छात्रों के लिए रिजर्व बैंक ने किया ‘जादू से जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन।

Share
Reserve Bank organized 'Awareness from Magic' program for school students.
Share

निबंध प्रतियोगिता की विजेताओं को किया पुरस्कृत।

धनबाद । भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय ने ‘जादू से जागरूकता’ अभियान के तहत कोयलनगर स्थित बीसीसीएल के सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसमें धनबाद जिले के कुल 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये वित्तीय साक्षरता के प्रसार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान परिदृश्य में केंद्रीय बैंक के बुनियादी व विकासात्मक कार्यकलापों, बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग तथा सतर्कता और वित्तीय जन-जागरूकता के विभिन्न पहलुओं से छात्रों को परिचित कराया।

कार्यक्रम में जादू के माध्यम से बैंकिंग, बजट, बीमा एवं निवेश आदि से जुड़े अनेक वित्तीय संदेशों को प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक, राँची कार्यालय द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को ₹11,000, द्वितीय को ₹7,000, तृतीय को ₹4,000 तथा ₹2,000-₹2,000 के दो सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जिले में NCERT की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक परेशान, ACM को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़ । जिले में एनसीईआरटी की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक बेहद...

बड़की बौआ में दामोदर बाबा के भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ...

गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मिली मार्च महीने की राशि।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। धनबाद । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड...

एसआईआर की प्रक्रिया में सभी नागरिक निभाएं सक्रिय भागीदारी।

धनबाद । भारतवर्ष में 9वीं बार हो रहे विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर)...