Home झारखण्ड सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सत्रारंभ,सुंदरकांड का पाठ एवं हवन-पूजन।
झारखण्डराज्य

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सत्रारंभ,सुंदरकांड का पाठ एवं हवन-पूजन।

Share
Session started in Saraswati Shishu Mandir Shyamdih, recitation of Sundarkand and havan worship.
Share

धनबाद । सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सुंदरकांड पाठ एवं हवन-पूजन के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के आचार्यगण, कर्मचारीगण के साथ-साथ नव नामांकन हेतु आए छात्र – छात्राओं एवं उनके अभिभावक भी काफी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया गया।भक्तिमय वातावरण में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने आहुति अर्पित कर नए सत्र की सफलता, मंगलमय एवं ज्ञानवर्धक होने की कामना की। जिससे पूरे वातावरण में भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
नव नामांकन हेतु उपस्थित छात्र – छात्राओं एवं अभिभावक विद्यालय की इस सुसंस्कृति एवं आध्यात्मिक व्यवस्था से अत्यंत प्रभावित एवं मंत्रमुग्ध हुए।
विद्यालय सचिव विक्रम कुमार राजगढ़िया ने अपने संबोधन में छात्र – छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन ही नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र एवं व्यक्तित्व का निर्माण भी है।
विद्यालय की ओर से यह भी सूचित किया गया कि वर्तमान में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं की अवकाश अवधि जारी है तथा विद्यालय का नियमित संचालन 06 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।
प्राचार्य ने सभी छात्र – छात्राओं को नए सत्र की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...