Home झारखण्ड शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति ने बलियापुर प्रखंड उप प्रमुख को किया सम्मानित।
झारखण्डराज्य

शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति ने बलियापुर प्रखंड उप प्रमुख को किया सम्मानित।

Share
Share

समाजसेवी स्वपन कुमार महतो भी किए गए सम्मानित।

धनबाद : बलियापुर प्रखंड सभागार में शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाए जाने पर शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति के सदस्यों ने शहीद पुत्री अंजना देवी के नेतृत्व में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी एवं समाजसेवी स्वपन कुमार महतो को फूल माल पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

शहीद पुत्री अंजना देवी ने कहा की झारखंड के लिए बहुत ही गर्व एवं सम्मान की बात हैं कि झारखंड आंदोलन के शहीदों को अबुआ सरकार में सम्मान मिल रहा हैं।उन्होंने कहा कि स्मारक समिति के सदस्यों का लक्ष्य हैं कि झारखंड के सभी सरकारी कार्यालय एवं सभागारों में शहीदों की तस्वीर लगें।अभी तक शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर झारखंड विधानसभा, धनबाद व बोकारो जिला परिषद सभागार एवं बलियापुर प्रखंड सभागार में लग चुका हैं।

इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि हमलोगों की मांग हैं कि झारखंड के सभी कार्यालयों में शहीदों की तस्वीर लगे और झारखंड के पाठ्यपुस्तक में झारखंड आंदोलनकारियों की जीवनी को पढाया जाये।जिससे झारखंड के शहीदों की जीवनी और संघर्षों के विषय में छात्रों को जानकारी हो और उनके बताए राह पर चल कर झारखंड के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने का कार्य करें।मौके पर स्मारक समिति के शिव प्रसाद महतो, प्रेमचंद महतो, शिवानंद महतो,घल्टु त्रिगुणाइत,प्रफुल्ल मंडल,नरेश महतो,छोटू महतो एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...